बसना : 10 लाख के गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
बसना पुलिस ने बाइक में गांजे की तस्करी कर रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है. जिसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी को मुखबीर की सुचना पर पुलिस सिटी ग्राउंड के पास पहुंची थी. कुछ समय बाद एक काला रंग बिना नंबर यामहा FZ S मोटर सायकल में नंदलाल राठौर पिता रामप्रसाद राठौर उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 01 सामतपुर चचाई रोड पटौरा टोला थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म0प्र0) पीछे सीट में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में गांजा ले जाते मिला.
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा कीमती 10 लाख रूपये, घटना में प्रयुक्त एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल कीमती 50 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.