राजधानी में दिनदहाड़े युवक की हत्या...जेल से छुटते ही आरोपी न... - CG Sandesh

राजधानी में दिनदहाड़े युवक की हत्या...जेल से छुटते ही आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

 रायपुर। राजधानी रायपुर में शातिर अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ नजर ही नही आ रहा है। एक बार फिर बदमाशों ने महादेव घाट के पास एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल आरोपियों में एक आरोपी एक दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर में हत्या की ये वारदात डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक महादेव घाट के पास आशीष बंजारे नाम का युवक रविवार की शाम अपने साथियों के साथ घुमने पहुंचा था। बताया जा रहा है इसी दौरान पुरानी रंजीश को लेकर कुछ बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।


चाकूबाजी की इस घटना में आशीष बंजारे की जहां मौत हो गयी, वही उसके साथ मौजूद उमेश मस्कोले और आकाश यादव नाम के युवक भी गंभीर चोटे आई है। जिन्हे घटना के बाद पुलिस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा हैं कि 2019 में देवेंद्र नगर में हुई हत्या के बाद से आरोपी और पीड़ितों के बीच रंजिश थी।

आशंका जताई जा रही हैं कि चार साल पुराने इसी दुश्मनी का बदला लेने आरोपियों ने इस चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया हैं। उधर इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पूछताछ के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी।

 पुलिस की जांच में हत्या की वारदात में बिट्टू यादव, मुकेश, रवि ठाकुर और छोटू यादव के शामिल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि ठाकुर हाल ही में जेल से छूटकर आया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें