नक्सल गतिविधियों में बढ़ोत्तरी के पीछे कांग्रेस की नीति जिम्म... - CG Sandesh

नक्सल गतिविधियों में बढ़ोत्तरी के पीछे कांग्रेस की नीति जिम्मेदार : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही राजनीतिक विवाद लगातार जारी है। इसी बीच प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने क़ानून-व्यवस्था और नक्सल मामले को लेकर मीडिया में बड़ा बयान दिया हैं।

 


उन्होंने नक्सल गतिविधियों में बढ़ोत्तरी के पीछे कांग्रेस की नीति को जिम्मेदार ठहराया हैं। विजय शर्मा ने साफ़तौर पर कहा कि कांग्रेस ने नक्सलियों से कम्प्रोमाइज किया था इसलिए यह विषय बढ़ा हैं। कांग्रेस कार्यकाल में नक्सलियों के खिलाफ पॉलिसी क्या थी सभी जानते है। विजय शर्मा ने दावा किया कि बीजेपी की सरकार आने के बाद नक्सलियों में बौखलाहट बढ़ी हैं।

विजय शर्मा ने राजधानी में घटित आपराधिक घटनाओं और नशे के कारोबार भी चर्चा की। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि पुलिस पूरी ताकत के साथ सूखा नशा, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस ने रायपुर शहर के लिए दो अलग-अलग मैप तैयार किये हैं। वे नशे को जड़ से खत्म करने की दिशा में बढ़ रहे है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें