रामभक्तों के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही ये बात - CG Sandesh

रामभक्तों के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही ये बात

 रायपुर। छग की साय सरकार एक और मोदी की गारंटी पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। दरअसल प्रदेश के उप मुखिया यानि डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी दी हैं कि इसी महीने 25 तारीख से प्रदेश के रामभक्तों के लिए अयोध्या तक के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन से एक हजार से अधिक यात्री रवाना होंगे।


उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। ऐसे में राम मंदिर का निर्माण होते देखना हम सभी का सौभाग्य है। छत्तीसगढ़ के यात्रियों में अयोध्या जाने भारी उत्साह है। बता दें कि भाजपा ने ‘मोदी की गारण्टी’ यानी अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया ताकि सरकार बनने पर प्रदेश के लोगों को अयोध्या दर्शन कराया जाएगा।

इसी कड़ी में मंदिर के लोकार्पण के बाद यह ट्रेन रवाना की जा रही हैं। हालांकि इस ट्रेन के संबंध में विस्तरित जानकारी का इंतज़ार हैं बावजूद इसके रामलला के दर्शन के लिए लोग लालायित नजर आ रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें