बंद करें मालदीव का प्रमोशन, टूरिज्म ट्रेड एसोसिएशन को निर्दे... - CG Sandesh

बंद करें मालदीव का प्रमोशन, टूरिज्म ट्रेड एसोसिएशन को निर्देश जारी, जानें मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लिए मालदीव के मंत्रियों के अपमानजनक बयान के बाद भारत में मालदीव को बॉयकाट किया जा रहा है। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी भी मालदीव के हरकत की निंदा कर रहे हैं।

जिसके बाद इंडियन हाई कमिश्नर मुनु महावर ने आज द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मालदीव के MoFA में राजदूत डॉ. अली नसीर मोहम्मद के साथ पूर्व-निर्धारित बैठक की। ये जानकारी भारतीय उच्चायोग की ओर से ही दी गई है।

 


एविएशन एंड टूरिज्म कमिटी ऑफ इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) की ओर से टूरिज्म ट्रेड एसोसिएशन मेंबर्स से मालदीव को प्रोमोट करने के लिए मना किया गया है। टूरिज्म ट्रेड एसोसिएशन मेंबर्स में IATO, TAAI, TAFI, ATOAI, ADTOI और MICE शामिल हैं। इन सभी से मालदीव का प्रमोशन रोकने के लिए कहा गया है, जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि मालदीव के मंत्रियों ने एंटी-इंडिया जज्बात जाहिर किए।

इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा सभी टूरिज्म ट्रेड एसोसिएशन से कहा है कि वे अपने यहां आने वाली सभी इनक्वारीज को लक्षद्वीप और अंडमान & निकोबार आइलैंड की ओर डायवर्ट करें। ये जगहें मालदीव से हर तरह से बेहतर हैं। भारत के अलावा भी यदि बाहर की जगहों को प्रमोट करना है तो श्रीलंका, मॉरीशस, बाली, फूकेट का प्रमोशन करें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें