बसना : धान मिंजाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आया मजदूर - CG Sandesh

बसना : धान मिंजाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आया मजदूर

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बडेंसाजापाली में धान मिंजाई के दौरान एक मजदूर थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया. हादसे में उसका हाथ टूट गया. शिकायत के बाद पुलिस ने थ्रेसर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम बडेंसाजापाली निवासी तुलसीदास पिता गनेशदास उम्र 45 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 20 नवम्बर को वह प्यारेलाल साहू का धान मिंजाई का काम कर रहा था. ट्रेक्टर वाला चैतन साहू ने शाम हो जाएगा जल्दी-जल्दी काम करो कहा, जिसके कारण काम को जल्दी-जल्दी करने लगे. इसी दौरान हाथ थ्रेसर मशीन में फंस गया और तुलसीदास का हाथ टुट गया. 

थ्रेसर मशीन में किसी भी प्रकार का सुरक्षा न होने के कारण हाथ फंस गया. ट्रेक्टर वाला व किसान ने तुलसीदास का ईलाज कराने से मना कर दिया. तब तुलसीदास ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी.

पुलिस ने आरोपी न्यू हॉलैण्ड ट्रेक्टर से संचालित थ्रेसर मशीन के चालक चैतन साहू के खिलाफ 336-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें