ब्रेकिंग : सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित..... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर : सोमवार को छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के 33 सहायक प्रध्यापकों की नियुक्ति स्थगित कर दी गई है.बता दें प्रबंध मंडल की नियुक्तियों में गड़बड़ी के चलते 11 गैर पीएचडी छात्रों को सहायक प्रध्यापक बनाया गया था.जिसकी शिकायत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कैबिनेट मंत्री से की थी.

रविवार को सौंपा गया था ज्ञापन

रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ छात्रों ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में सहायक प्रध्यापकों की नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा था.इस विश्वविद्यालय नियमों के विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया की शिकायत कृषि मंत्री से की थी. जिसके चलते भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है.


स्कोर कार्ड में गड़बड़ी

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय द्वारा लगभग अस्सिस्टेंट प्रोफेसर के 35 पदों की भर्ती की गई थी.लेकिन इन अस्सिस्टेंट प्रोफेसर के लिए बनाए गए स्कोर कार्ड में भारी गड़बड़ी सामने आई है.विश्वविद्यालय आयोग के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार पीएचडी और नेट की परीक्षा के लिए अलग-अलग अंक देने होते हैं. लेकिन ऐसा नहीं किया गया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें