स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अंबिकापुर जिला अस्पताल की टटोली ... - CG Sandesh

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अंबिकापुर जिला अस्पताल की टटोली नब्ज

रायपुर ! स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से बात की और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी पंजीयन काउंटर, आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, सहित विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया।

जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से मेडिकल लैब में मुलाकात की और उनसे पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और चिकित्सालय प्रबंधन की बैठक ली। बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमणेश मूर्ति, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ पीएस सिसोदिया और सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता ने जिले में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों की उपलब्धता, कोविड प्रबंधन की तैयारी और मानव संसाधन की जानकारी दी।


स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बैठक में अधिकारियों को चिकित्सालयों में साफ-सफाई, शौचालयों में आवश्यक सुधार, पानी की व्यवस्था के साथ-साथ अनुपयोगी सामानों को परिसर से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से दवाइयों की आपूर्ति के पायलट प्रोजेक्ट हेतु सरगुजा के चयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार रखें। सेवा भाव के साथ मरीजों का इलाज करें। जायसवाल ने कहा कि आपात ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर एवं नर्स निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे मरीजों को किसी तरह की असुविधा या परेशानी ना हो। इस दौरान अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो सहित जनप्रतिनिधि एवं चिकित्सकगण मौजूद थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें