पुलिस विभाग में नौकरी पाने का बढ़िया मौका….जल्द करे आवेदन - CG Sandesh

पुलिस विभाग में नौकरी पाने का बढ़िया मौका….जल्द करे आवेदन

Job in police department : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर बहाली के लिए भर्तियां निकाली है. कैंडिडेट्स जो भी इन पदों पर आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे UPPBPB के ऑफिशियल पोर्टल uppbpb.gov.in से अप्लाई कर सकते हैं.

 इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 7 जनवरी से शुरू होगी. उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस के तहत कुल 930 पदों पर भर्तियां की जाएगी. कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन 28 जनवरी 2024 तक या उससे पहले कर सकते हैं.

 योग्यता:-
कैंडिडेट्स जो भी यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके पास इंटरमीडिएट पास होने के साथ कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.



उम्र सीमा:-

कैंडिडेट्स जो आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु सीमा 01 जुलाई 2023 तक 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के मुताबिक कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट का प्रावधान है.

चयन का तरीका
उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट और/या इंटरव्यू समिल्लित होने की संभावना है. यह बहु-स्तरीय चयन सुनिश्चित करता है कि इन अहम भूमिकाओं के लिए सबसे सक्षम और योग्य कैंडिडेट्स का चयन किया जाए.

आवेदन शुल्क:-
कैंडिडेट्स जो भी यूपी पुलिस भर्ती के तहत इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें