77 खरीदी केंद्रों में धान का स्टॉक बफर लिमिट के पार,उठाव नही... - CG Sandesh

77 खरीदी केंद्रों में धान का स्टॉक बफर लिमिट के पार,उठाव नहीं,खरीदी प्रभावित

जगदलपुर। बस्तर जिले में 79 धान खरीदी केंद्र हैं इनमें से 77 धान खरीदी केंद्रों में धान का स्टॉक बफर लिमिट के पार है। 79 केंद्रों में 86,471 टन धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है।

बस्तर जिले में धान उठाव नहीं होने से अब खरीदी प्रभावित होने लगी है बस्तर जिले के 95 फ़ीसदी केंद्र ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं जहां धान अब बफर लिमिट को पार कर गया है अगले एक से दो दिनों में अगर धान का उठाव नहीं होता है तो खरीदी प्रभावित हो जाएगी। खरीदी केंद्र संचालकों ने भी अब प्रशासन को इसके लिए अल्टीमेटम दे दिया है।



वहीं दूसरी तरफ अब तक जिले में 21,232 किसानों से 1,14,203 टन धान की खरीदी हो चुकी है। बस्तर जिले में फिलहाल 35 मिलर्स धान का उठाव कर रहे हैं, जबकि धान की मिलिंग के लिए 47 मिलर्स के साथ अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।

खरीदी केंद्रों से अब तक 29718 टन धान का उठाव हो पाया है। धान खरीदी केंद्र संचालकों का कहना है कि केंद्रों में इस कदर धान हो चुका है कि खरीदी के लिए अब जगह नहीं बची है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें