बसना : गाँव से नाबालिग युवती लापता, अपहरण का केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : गाँव से नाबालिग युवती लापता, अपहरण का केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग युवती लापता हो गई. युवती के पिता ने अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है की 31 दिसम्बर को उनकी 15 वर्षीय बेटी को कोई अज्ञात बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है. पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें