प्रदेश में इस दिन से फिर बढ़ेगी ठिठुरन, ये जिला रहा सबसे ठंडा - CG Sandesh

प्रदेश में इस दिन से फिर बढ़ेगी ठिठुरन, ये जिला रहा सबसे ठंडा

 रायपुर: प्रदेश भर में हल्की बदली चाय हुई है। छत्तीसगढ़ में 11 जनवरी से पारा और नीचे गिरेगा जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की सम्भावना है। इससे ठिठुरन बढ़ जाएगी।

 कल यानी सोमवार को छत्तीसगढ़ में सब से ठंडा नारायणपुर रहा यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, वहीं 11 जनवरी से प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी।


 सोमवार को भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें