हसदेव बागो में पेड़ों के कत्लेआम पर जवाब दें भूपेश- सिंहदेव :... - CG Sandesh

हसदेव बागो में पेड़ों के कत्लेआम पर जवाब दें भूपेश- सिंहदेव : भाजपा

 रायपुर । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व रायपुर सम्भाग प्रभारी पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि हसदेव बागो में पेड़ों के कत्लेआम और जंगलों को सफाचट मैदान में बदल देने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व तत्कालीन उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब दें कि आखिरकार राहुल गांधी, अशोक गहलोत और इन दोनों छत्तीसगढ़िया कांग्रेस नेताओं के बीच क्या डील हुई कि तत्काल जंगल कटाई के लिए अनुमति दे दी गई और दिन रात अंधाधुंध कटाई करके जंगल को मैदान में बदल दिया गया।


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब सिंहदेव उपमुख्यमंत्री नहीं बने थे, तब कहा करते थे कि हसदेव बागो के जंगल को बचाने के लिए लाठी गोली खाने तैयार हैं। यदि गोली चली तो पहले गोली अपने सीने पर झेलेंगे और तब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा करते थे कि पेड़ तो क्या एक डगाल तक नहीं कटेगी। लेकिन फिर अचानक क्या हुआ राहुल गांधी सोनिया गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सिंहदेव के बीच कौन सी संधि हो गई कि भूपेश बघेल ने जंगल कटाई की इजाजत दे दी और सिंहदेव ने अपने मुंह पर ताला लगा दिया। छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि आखिर कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ यह धोखेबाजी क्यों की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोमुंही राजनीतिक आचरण करने की आदी है। सत्ता में रहते हुए खुद जंगल कटवाती है और विपक्ष में होने पर हल्ला मचाती है। हसदेव बागो के जंगल काटने की अनुमति भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार ने दी है। हम तो भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता पर अकारण थोपा गया एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज पटा ही रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार द्वारा दी गई जंगल कटाई की अनुमति की भी समीक्षा करके जनहित में निर्णय लेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें