कर्जदारों से परेशान…युवक ने की फांसी लगाकर खुदकुशी...सुसाइड ... - CG Sandesh

कर्जदारों से परेशान…युवक ने की फांसी लगाकर खुदकुशी...सुसाइड नोट में लिखा- आज फांसी लगा रहा हूं, कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना

रायपुर। तेलीबांधा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने आत्महत्या कर्जदारों से परेशान होकर की। युवक के पास से एक सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त किया है। सुसाइड नोट में मौत का कारण कर्ज से परेशान होना बताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक तेलीबांधा थाना क्षेत्र के गली नंबर 7 में रहता था। मृतक युवक का नाम नीरज कामरानी है। बताया जा रहा है कि नीरज पर कर्ज था और इसी वजह से वो काफी परेशान रहता था। उसने अपने मकान के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है… आज फांसी लगा रहा हूं, कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं। नोट में दो महिलाओं का भी जिक्र है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि युवक पर किस तरह का कर्ज था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें