जेसीसीजे के अध्यक्ष अमित जोगी ने की गृहमंत्री अमित शाह से मु... - CG Sandesh

जेसीसीजे के अध्यक्ष अमित जोगी ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात…क्या BJP में होंगे शामिल?

रायपुर. JCCJ पार्टी के अध्यक्ष अमित जोगी ने दिल्ली पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जिसके बाद सियासी गलियारों में काना फूसी शुरू हो गई है. JCCJ का BJP में मिलने की चर्चा होने लगी हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्टी के ज्यादातर नेता भाजपा के साथ जाने में सहमत हैं. मुलाकात की कुछ फोटो अमित जोगी ने सोशल मीडिया में पोस्ट की हैं.


 हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अमित जोगी की पार्टी को नुकसान हुआ है. विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे के खाते में एक भी सीट नहीं आई. 2018 विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे को 5 सीटें मिली थी. लेकिन इस चुनाव में उन सीटों को भी जेसीसीजे नहीं बचा सकी. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में करारी के बाद जेसीसीजे के भविष्य पर मंथन जारी है.

सूचना तो ये भी है कि, अमित जोगी की पार्टी का भाजपा में विलय होने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें कोरबा की सीट से सांसद प्रत्याशी के तौर पर मैदान पर उतारा जा सकता है. हालांकि, अभी अटकलें ही लगाई जा रही है. अभी इस पर आधिकारिक मुहर नही लगी हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें