रूम में संदिग्ध अवस्था में मिली CAF के जवान और उसकी गर्लफ्र... - CG Sandesh

रूम में संदिग्ध अवस्था में मिली CAF के जवान और उसकी गर्लफ्रेंड लाश

 जांजगीर चांपा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ही कमरे के अंदर दो लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। एक जवान और उसकी गर्लफ्रेंड का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद जवान ने खुदकुशी की है। दोनों तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के पुसौर निवासी रामसागर सिदार (35) CAF 11वीं बटालियन में कॉन्स्टेबल था और पुटपुरा गांव में सरकारी क्वार्टर में रहता था। उसके साथ नवापारा निवासी यशोदा यादव (27) भी रहती थी, जिसे वह ऑफिस में पत्नी बताता था। आसपास रहने वाले लोगों को क्वार्टर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसकर देखा तो वहां जवान का शव फांसी पर लटका हुआ था, जबकि युवती बिस्तर पर मरी पड़ी थी। दोनों का शव लगभग गलने की स्थिति में था।

पुलिस ने बताया कि शव देखकर आशंका है कि 3 से 4 दिन पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। यह भी आशंका है कि जवान ने युवती की हत्या की और फिर अपनी जान दे दी। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें