Drivers union strike : प्रदेशभर में फिर थम जायेंगे बस और ट्र... - CG Sandesh

Drivers union strike : प्रदेशभर में फिर थम जायेंगे बस और ट्रकों के पहिए…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का बड़ा ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है 10 जनवरी को प्रदेश भर के बस, ट्रक और हाइवा के पहिए ​थम जायेंगे

 नए कानून हिट एंड रन के विरोध में छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ ने हड़ताल करने का फैसला लिया है। बता दें कि पुलिस प्रशासन के साथ बैठक भी बेनतीजा, समझाइस और आश्वासन के बाद भी ड्राइवर नहीं माने।



हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवर एक बार फिर आंदोलन करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में हिट एंड रन का कानून वापस नहीं लेने पर हड़ताल करने की सहमति बनी है। साथ ही वाहनों की चाबी ट्रांसपोर्टर को सौंपी जाएगी।

दरअसल, ड्राइवर यूनियन की हड़ताल के चलते प्रदेश के साथ ही देशभर में वाहनों के पहिए थम गए थे। सड़क के रास्ते 3 दिन माल परिवहन बंद होने से कालाबाजारी और राशनिंग शुरू हो गई थी। पेट्रोल पंपों से लेकर गैस की किल्लत तक देखने को मिली। इसके बाद केंद्रीय गृह सचिव ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों को बुलवाकर हिट एंड रन कानून को लागू नहीं करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ड्राइवर काम पर वापस लौटे थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें