नंदकुमार बघेल का आज कुरूदडीह में होगा अंतिम संस्कार
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल जी का पार्थिव शरीर आज 10 जनवरी 2024 की सुबह 9:30 बजे पाटन सदन शंकर नगर से पैतृक निवास कुरूदडीह ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
बता दें कि, भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हुआ था। श्री नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया की नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे और कमजोर थे। उन्होंने आज आख़िरी साँसें ली।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें