बसना : अंगना म शिक्षा प्रशिक्षण के साथ पढई तिहार 2024 की तैय... - CG Sandesh

बसना : अंगना म शिक्षा प्रशिक्षण के साथ पढई तिहार 2024 की तैयारी

अंगना मां शिक्षा की सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय हाईस्कूल बड़ेटेमरी के सभागार में किया गया। जिसमें विकासखंड स्तर में 30 संकुलों से एक सक्रिय महिला शिक्षक तथा संकुल समन्वयक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसी समग्र शिक्षा बसना ललित कुमार देवता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बीआरसी सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में विकासखंड बसना ने अपनी विशेष पहचान बनाई है, यहां स्वप्रेरित शिक्षिकाओ द्वारा अधिक से अधिक स्मार्ट माता को जोड़ा गया, ताकि वे घर पर बच्चो के साथ गतिविधि कर बच्चो के सर्वांगीण विकास में सहयोगी हो।अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो का संपूर्ण विकास करना है वह भी माताओं के द्वारा घर पर ही पारिवारिक वातावरण में आनंदमय माहौल में हो। प्रशिक्षण पर अंगना म शिक्षा के अब तक के सफर को विस्तार से बताया गया कि किस प्रकार से यह कार्यक्रम स्वप्रेरित महिला शिक्षिकाओं के द्वारा शून्य निवेश पर शुरुआत किया गया और इसमें माताओं को जोड़कर उनकी क्षमता वृद्धि कर उनकी सहभागिता प्राप्त किया गया। तृतीय चरण तक स्मार्ट माता का चयन कर उनका गठन कर उन्हे टेलीग्राम से जोड़ना ताकि वे गतिविधियों को आदान प्रदान कर सकें। चतुर्थ चरण में जनवरी से मार्च माह तक बच्चो के माताओं के साथ गतिविधि कराई जानी है जिसमे प्रत्येक माह एक एक गणित व भाषा की गतिविधि खेल खेल के माध्यम से होगी जिसमें अक्षरों को जोड़कर शब्द निर्माण, जोड़ने घटाने की सांक्रिया ,सम विषम की पहचान, करना बताया जायेगा। कार्यक्रम में सिर्फ कक्षा पहली व दूसरी के बच्चें व उनकी माताएं भाग लेंगी। ,25 अप्रैल को पढ़ाई तिहार मनाया जायेगा जिसमें मेला का आयोजन कर नौ काउंटर बनाया जायेगा और इसमें आंगनबाड़ी,बालवाड़ी के बच्चो और माताओं को शामिल किया जायेगा ताकि वे बच्चे आने वाले सत्र में शाला प्रवेश के पूर्व की जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण में प्रथम फाउंडेशन के प्रभारी ने भी एफ एल एन पर विस्तृत जानकारी दी। विकासखंड के समस्त प्राथमिक शालाओं से एक शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे ताकि आने वाले माह में की जाने वाली गतिविधियों का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा सके। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मीना सहारे व संतोषी साहू के द्वारा अंगना म शिक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधि कराकर खुशनुमा शैक्षिक माहौल में प्रशिक्षण दिया गया। समन्वयक चनाट श्री रोहित पटेल के द्वारा विद्यालय के बच्चों में संस्कार किस प्रकार लाया जाए, विद्यालयों में बाल संस्कार शाला का संचालन करने पर विचार अभिव्यक्ति दी गई। बच्चों को गर्भ से ही संस्कार मिलना शुरू हो जाता है । माँ जिस प्रकार से आहार और विचार करती है बच्चा गर्भ से ही उसे सीख कर आता है बच्चे अपने बड़ों का अनुसरण करते जाते हैं घर के वातावरण का भी प्रभाव बच्चों में पड़ता है । समन्वयक खोकसा तिरिथराम पटेल के द्वारा बाल केंद्रित शिक्षा पर अपने विचार रखे। समन्वयक बाराडोली श्री अनिल साव के द्वारा अपने संकुल के विभिन्न शालाओं में किये जा रहे विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई।

इसी तर्क में भाषा शिक्षण और भाषा से जुड़ी हुई गतिविधियों, नई शिक्षा नीति 2020 पर समन्वयक गिधली पूर्णानंद मिश्रा के द्वारा प्रकाश डाला गया। समन्वयक गड़फुलझर अरूण प्रधान के द्वारा प्राथमिक शाला में शिक्षण पद्धति एवं गतिविधियों के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी गई। नोडल प्राचार्य बड़ेटेमरी शरद कुमार प्रधान के द्वारा समस्त शिक्षकों व समन्वयकों को पालकों से कैसे संपर्क कर बच्चों के स्तरानुसार दक्षता प्राप्त कर सकते है की जानकारी दी गई,अंत में समन्वयक बड़ेटेमरी व प्रशिक्षण प्रभारी श्री वारिश कुमार के द्वारा भाषा के चार कौशल सुनना, बोलना,पढ़ना, लिखना के साथ ही साथ विचार कौशल और समझ के साथ पढ़ना के बारे में अपने विचार रखे गए,इस प्रकार अंगना म शिक्षा 4.0 विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें