CG : हितेश बघेल होंगे मुख्यमंत्री के ओएसडी, आकाश गुप्ता बने ... - CG Sandesh

CG : हितेश बघेल होंगे मुख्यमंत्री के ओएसडी, आकाश गुप्ता बने निज सचिव

सूरज कुमार साहू मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव पदस्थ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ओएसडी एवं निज सहायक सहित मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव की नियुक्ति का आदेश आज जारी किया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग महानदी मंत्रालय भवन से जारी आदेश के तहत बिलासपुर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर हितेश बघेल को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। बिलासपुर में ही पदस्थ संयुक्त कलेक्टर सूरज कुमार साहू को अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव बनाया गया है तथा स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल जिला जशपुर में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पद पर कार्यरत आकाश गुप्ता की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में निज सहायक पदस्थ किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें