बसना महाविद्यालय में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस
स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव के निर्देश व एन. के. प्रधान तथा विजय कुमार कठाने के मार्गदर्शन में वैल्यू एडेड कोर्स के तहत 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। वैल्यू एडेड कोर्स के तहत विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय महाविद्यालय भवरपुर से हिंदी व्याख्याता दीपक राठौर को बुलाया गया था। सर ने महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और हिंदी भाषा से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक बताई। इसके पश्चात सर ने वैल्यू एडेड कोर्स के तहत आज के टॉपिक अनुसार हिंदी के संधि समास उपसर्ग और प्रत्यय के बारे में विस्तारपूर्वक बताया साथ ही साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित ज्ञानवर्धक बाते भी बताया।
इस मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय से स्त्रोत वक्ताओ को आमंत्रित किया जा रहा है। स्त्रोत वक्ता अपने अनुभवों को स्मार्ट बोर्ड , पीपीटी के माध्यम से बड़े ही रोचक एवं आकर्षक ढंग से विद्यार्थियों को प्रेषित कर रहे हैं।
इस वैल्यू एडेड कोर्स में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक आरती साव, एन. के. प्रधान, डॉ. सी. बखला, विजय कठाने, अजय जलक्षत्री ,संतोष कुमार, गीतिका प्रधान एवं अतिथि व्याख्याता रोशनी गुप्ता, दीपिका अग्रवाल, मितेश नंद, रितेश देवता, मोहन लाल बांधे, जागेश्वर अजय तथा समस्त कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित थे।