प्रदेश में फिर गिरेगा तापमान...ये जिला रहा सबसे ठंडा - CG Sandesh

प्रदेश में फिर गिरेगा तापमान...ये जिला रहा सबसे ठंडा

 रायपुर: प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. छत्तीसगढ़ में ठंड एकबार फिर बढ़ने वाली है. आगामी तीन दिनों में प्रदेश का पारा नीचे गिरेगा. मौसम विभाग ने रात में 3 से 5 डिग्री और दिन में 1 से 2 डिग्री तापमान गिरने की संभावना जताई है. प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा.


बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बदली छाए रहे. वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोहरा छाया रहा. जिसके कारण तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बताया कि, ठंड का असर सरगुजा संभाग से शुरू होगा. ज्यादा ठंड उत्तर क्षेत्र से दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढे़गी.

कल यानी बुधवार को नारायणपुर जिला सबसे ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि राजनांदगांव 30 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को आसमान साफ रहेगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें