IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी... - CG Sandesh

IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी, कोर्ट से मिली है 16 जनवरी तक पूछताछ की अनुमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ​बहुचर्चित कोयला परिवहन घोटाला मामले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद IAS रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रहीं सौम्या चौरसिया से ईडी तीसरे दिन शुक्रवार को भी पूछताछ करेगी। बता दें कि विशेष कोर्ट ने ईडी को आरोपियों से 16 जनवरी तक पूछताछ की अनुमति दी है। इस बारे में बकायदा सवाल तैयार कर पूछताछ की जा रही है।

 


जानकारी के अनुसार रायपुर केंद्रीय जेल में बंद निलंबित आइएएस रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रहीं सौम्या चौरसिया से गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे पूछताछ की। दोनों से अन्य आरोपियों की भूमिका के बारे में जानकारी ली गई। ईडी के अधिकारियों ने पूछा कि कोयला घोटाले में और कितने अधिकारी और कांग्रेस के नेता शामिल हैं?

 

 बता दें इस मामले में भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय, आरपी सिंह, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, विनोद तिवारी समेत अन्य की घोटाले भूमिका की पड़ताल भी चल रही है। विशेष कोर्ट ने देवेंद्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका पिछले दिनों खारिज कर दी थी। अब जांच के घेरे में आए इन नेताओं की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें