नन्ही बिटिया भूमिका की तकलीफ देख छलका मुख्यमंत्री विष्णु देव... - CG Sandesh

नन्ही बिटिया भूमिका की तकलीफ देख छलका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वात्सल्यभाव.. एम्स में त्वरित इलाज के दिये निर्देश..

रायपुर। आज अपने माता-पिता के साथ कुनकुरी से पहुना आयी डेढ़ साल की बच्ची भूमिका की तकलीफ देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वात्सल्य भाव छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से जूझ रही नन्ही बिटिया के एम्स में त्वरित इलाज के निर्देश दिये। नन्ही भूमिका के पिता रमेश मरावी ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि बिटिया जन्म से ही ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से ग्रसित है।

 

 

 

इस वजह से उसका शारीरिक विकास बाधित है। भूमिका को शरीर में झटके आते हैं, शारीरिक मूवमेंट बहुत कम है और वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला में खेती किसानी का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। छोटी बच्ची की गम्भीर समस्या को देख मुख्यमंत्री भावविह्वल हो गए। उन्होंने भूमिका के माता-पिता को संबल देते हुए कहा कि बच्ची का बेहतर से बेहतर इलाज होगा। उन्होंने अधिकारियों को एम्स में बिटिया का पूरा शारिरिक चेकअप और त्वरित इलाज करवाने निर्देशित किया।

 

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से भूमिका की माता-पिता अभिभूत हो गए। बिटिया की माता राजमती बाई ने बताया की उनका परिवार बिटिया की तकलीफ से बहुत परेशान था।बच्ची का इलाज होने की आस लेकर वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला से इतनी दूर मुख्यमंत्री साय के निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बिटिया का इलाज करवाने आश्वस्त किया तो दिल को बहुत सन्तोष मिला। अब पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की मदद से अच्छा इलाज मिलेगा तो बच्ची की जिंदगी में खुशी आएगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें