बसना : महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
स्व श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के साव के निर्देश और राष्ट्रीय सेवा योजना व वैल्यू एडेड कोर्स के तहत एन के प्रधान और विजय कुमार कठाने के मार्गदर्शन में आज 12 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में कार्यक्रम अधिकारी एन के प्रधान और विजय कुमार कठाने सर ने महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व के बारे में बताया साथ ही साथ महाविद्यालय के सभी युवा छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व से भी अवगत कराया।
महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती एवम राष्ट्रीय युवा दिवस के संबंध में सभी सर एवम मेम के समक्ष अपने अपने विचार व्यक्त किए और बहुत ही धूम धाम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया।
इस दौरान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन के प्रधान और दल नायक गजेंद्र सिंह दल नायिका ऐश्वर्या राजपूत स्वच्छता प्रभारी चंद्रिका सिदार पिंकी नायक सांस्कृतिक प्रभारी प्रभात सिंह भूमिका पोर्ते अनुशासन प्रभारी मन्नू और राजीव का तथा सभी स्वयं सेवको के द्वारा एक नए गार्डन की नींव रखी गई और एक नए गार्डन निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया जिसमे सभी स्वयं सेवकों का अहम योगदान रहा। इस दौरान महाविद्यालय के नए गार्डन में सभी स्वयं सेवकों ने भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।
इस दौरान बसना महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन के प्रधान, विजय कुमार कठाने, जागेश्वर अजय, डॉ . सी बखला, संतोष धृतलहरे, एम. एल. बांधे, मितेश नंद और महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।