छत्तीसगढ़ : स्कूली छात्राओं को शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी सौगात... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : स्कूली छात्राओं को शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी सौगात...

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी छात्राओं को युवा दिवस का उपहार

मांग पूरी होने पर छात्राओं को मिली राहत, खिले चेहरे

बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण के चलते मार्ग पर बने गेट पर लगा था ताला

राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब परिसर से लगे जे.आर. दानी स्कूल की छात्राओं को युवा दिवस का बड़ी सौगात मिली है। पुरानी बस्ती और सुंदर नगर की ओर से स्कूल आने वाली छात्राओं को अब बूढ़ा तालाब से लगे गेट से शाला में प्रवेश करने की सुविधा मिली है। स्कूल शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने स्वयं बूढ़ा तालाब की ओर के गेट का ताला खोलकर छात्राओं को युवा दिवस का उपहार दिया है।

गौरतलब है कि दानी स्कूल की छात्राओं द्वारा लम्बे समय से स्कूल से बूढ़ा तालाब की तरफ रास्ते को खोलने की मांग की जा रही थी। गेट का ताला खुलते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मौके पर खुशी का माहौल छा गया। कुछ वर्षो पूर्व बूढ़ातालाब का सौंदर्यीकरण होने के बाद से दानी गर्ल्स स्कूल और डिग्री गर्ल्स कॉलेज के पीछे वाली बायपास सड़क को बंद कर दिया गया था। साथ ही दानी स्कूल का बूढ़ा तालाब की ओर खुलने वाले गेट बंद कर वहां दीवार खड़ी कर दी गई थी। जिसके कारण दानी स्कूल, डिग्री गर्ल्स कॉलेज, काली बाड़ी स्कूल, एससी-एसटी हॉस्टल के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसको लेकर छात्राओं में नाराजगी थी। इस मुद्दे पर छात्राओं द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व में उस रास्ते को शुरू करवाने और स्कूल गेट खुलवाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें