आज उप मुख्यमंत्री अरूण साव  विकसित भारत संकल्प यात्रा में हो... - CG Sandesh

आज उप मुख्यमंत्री अरूण साव विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

 रायपुर और बालोद में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे 13 जनवरी को सवेरे दस बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे लोरमी से रायपुर जिले के रींवा के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर तीन बजे रींवा में साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रींवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे रायपुर पहुंचेंगे।



 साव शाम छह बजे रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। वे शाम सात बजे रायपुर से बालोद जिले के पलारी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात साढ़े आठ बजे पलारी में श्रीरामचरित मानस गान प्रतियोगिता में शामिल होंगे। श्री साव रात नौ बजे पलारी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात साढ़े दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें