यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छत्‍तीसगढ़ में 21 और 22 जनवरी के ... - CG Sandesh

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छत्‍तीसगढ़ में 21 और 22 जनवरी के बीच रद्द रहेंगी ये ट्रेनें…छुट्टियां प्लान करने से पहले देख लें लिस्ट

रायपुर । रायपुर-दुर्ग सेक्शन में कुम्हारी और भिलाई के मध्य आटोमेटिक सिग्नलिंग और अन्य अपग्रेडेशन का काम 21 जनवरी को नौ बजे से 22 जनवरी की सुबह छह बजे तक चलेगा। इस दौरान नान इंटरलाकिंग अपग्रेडेशन का काम रेलवे करायेगा। इसके चलते 13 लोकल ट्रेनों को रद कर दिया गया है।

 


मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से 21 और 22 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 08702 दुर्ग रायपुर मेमो पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से 21-22 जनवरी को रद रहेगी ,ट्रेन नंबर 08703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 व 22 जनवरी, 08704 दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21-22 जनवरी को रद रहेगी।ट्रेन नंबर 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08717 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08718 दुर्ग-रायपुर पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08710 डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08725 रायपु- दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08726 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को रद रहेगी।

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद

21 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी। यह ट्रेन बिलासपुर गोंदिया के मध्य रद रहेगी। 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी। 08706 डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल को 21 जनवरी को डोंगरगढ़ के स्थान पर रायपुर से रवाना किया जाएगा



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें