बसना पुलिस ने दो गाँव में रेड कार्रवाई कर जप्त की अवैध शराब - CG Sandesh

बसना पुलिस ने दो गाँव में रेड कार्रवाई कर जप्त की अवैध शराब

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम अरेकेल और पिलवापाली में पुलिस ने रेड कार्रवाई कर 35 लीटर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पहला मामला ग्राम अरेकेल का है. 12 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने वार्ड नं 16 अरेकेल निवासी आरोपी ओंकार चौहान पिता कन्हैया चौहान उम्र 41 साल को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में भरी 16 नग देशी प्लेन शराब कीमती 1440 रूपये, सात नग गोवा अंग्रेजी शराब कीमती 840 रूपये, 15 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये कुल जुमला शराब 19.5 लीटर कीमती 5280 रूपये जप्त किया गया.

वहीं दूसरा मामला ग्राम पिलवापाली का है, जहाँ आरोपी अपने बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा था. पुलिस ने रेड कार्यवाही कर आरोपी मिथिलेश कोसरिया पिता श्रीधर कोसरिया उम्र 23 साल निवासी पिलवापाली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो सफेद कलर के 10-10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई कुल 20 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 4000 रूपये को जप्त किया.

पुलिस ने दोनों ही मामलों पर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें