बसना : 'अंगना म शिक्षा' प्रशिक्षण 4.0 के तहत संकुल स्तरीय प्... - CG Sandesh

बसना : 'अंगना म शिक्षा' प्रशिक्षण 4.0 के तहत संकुल स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

बसना : 'अंगना म शिक्षा' की सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय हाईस्कूल बड़ेटेमरी के सभागार में किया गया। जिसमें संकुल स्तर में 12 प्राथमिक शालाओं से 12 शिक्षक उपस्थित थे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोडल प्राचार्य बड़ेटेमरी श्री शरद कुमार प्रधान उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नोडल प्राचार्य सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में संकुल केन्द्र बड़ेटेमरी ने अपनी विशेष पहचान बनाई है,यहां स्वप्रेरित शिक्षिकाओ द्वारा अधिक से अधिक स्मार्ट माता को जोड़ा गया, ताकि वे घर पर बच्चो के साथ गतिविधि कर बच्चो के सर्वांगीण विकास में सहयोगी हो।

अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो का संपूर्ण विकास करना है वह भी माताओं के द्वारा घर पर ही पारिवारिक वातावरण में आनंदमय माहौल में हो। प्रशिक्षण पर अंगना म शिक्षा के अब तक के सफर को विस्तार से बताया गया कि किस प्रकार से यह कार्यक्रम स्वप्रेरित महिला शिक्षिकाओं के द्वारा शून्य निवेश पर शुरुआत किया गया और इसमें माताओं को जोड़कर उनकी क्षमता वृद्धि कर उनकी सहभागिता प्राप्त किया गया। तृतीय चरण तक स्मार्ट माता का चयन कर उनका गठन कर उन्हे टेलीग्राम से जोड़ना ताकि वे गतिविधियों को आदान प्रदान कर सकें। 

चतुर्थ चरण में जनवरी से मार्च माह तक बच्चो के माताओं के साथ गतिविधि कराई जानी है जिसमे प्रत्येक माह एक एक गणित व भाषा की गतिविधि खेल खेल के माध्यम से होगी जिसमें अक्षरों को जोड़कर शब्द निर्माण, जोड़ने घटाने की सांक्रिया ,सम विषम की पहचान, करना बताया जायेगा। कार्यक्रम में सिर्फ कक्षा पहली व दूसरी के बच्चें व उनकी माताएं भाग लेंगी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर वारिश कुमार व तंजू साव के द्वारा अंगना म शिक्षा 4.0 से संबंधित गतिविधि अक्षर जोड़,कुर्सी दौड़ संग बातें,ध्वनियों की गिनती,रिंग फसाओ नाम बताओ व गोटा संग गणित आदि कराकर खुशनुमा शैक्षणिक माहौल में प्रशिक्षण दिया गया।

मास्टर ट्रेनर तंजु साव द्वारा एक्टिव मदर कम्युनिटी के गठन और दस्तावेजीकरण की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई,अंत में संकुल समन्वयक बड़ेटेमरी व प्रशिक्षण प्रभारी वारिश कुमार के द्वारा भाषा के चार कौशल सुनना,बोलना,पढ़ना,लिखना के साथ ही साथ विचार कौशल और समझ के साथ पढ़ना के बारे में अपने विचार रखे गए,तथा 25 अप्रैल 2024 को "पढ़ई तिहार" मनाया जायेगा जिसमें मेला का आयोजन कर नौ काउंटर बनाया जायेगा और इसमें आंगनबाड़ी,बालवाड़ी के बच्चो और माताओं को शामिल किया जायेगा ताकि वे बच्चे आने वाले सत्र में शाला प्रवेश के पूर्व की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे की विस्तृत जानकारी दी गई।इस प्रकार एफएलएन अंतर्गत संकुल स्तरीय एक दिवसीय अंगना म शिक्षा 4.0 प्रशिक्षण संपन्न हुआ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें