जीवन मे सफलता के लिए पूरी लगन के साथ अध्ययन करें : टंक राम व... - CG Sandesh

जीवन मे सफलता के लिए पूरी लगन के साथ अध्ययन करें : टंक राम वर्मा

 खेल एवं युवा कल्याण मंत्री प्रियदर्शनी उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय तिल्दा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर । खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा शनिवार को रायपुर जिले के तिल्दा के प्रियदर्शनी उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति है। विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए लगन और ईमानदारी से मेहनत करना जरूरी है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल और मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए ताकि उनके व्यक्तित्व का पूर्ण विकास हो सके।


कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को सभी गांव और शहरों में दीपोत्सव मनाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने शाला परिसर में प्रार्थना शेड बनाने और 25 हज़ार रुपए खेल सामग्री के लिए अनुदान राशि दिए जाने की घोषणा की। वे सांकरा में आयोजित भागवत कथा और तुलसी में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें