बसना : क्रिकेट प्रतियोगिता में विसोरा (ओड़िशा) की टीम बनी चैम्पियन
बसना :
तूफानी क्रिकेट क्लब ठूठापाली के संयुक्त तत्वाधान में नव दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें 64 टीमों ने भाग लिया, जिसमें सभी टीमों को हराकर विसोरा की टीम ने फाइनल में टॉस जीतकर कुडेकेल (बसना) की टीम को क्षेत्ररक्षण के लिए आमंत्रित किया जिसमें उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर अपना 5 विकेट गंवाते हुए में 57 रनों का लक्ष्य रखा और मात्र 33 रनों पर ही कूड़ेकेल टीम को हराकर प्रथम स्थान पर जगह बनाकर परचम लहराया। 
उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ताराचंद साहू जनपद सदस्य साजा पाली, कृष्ण कुमार नायक,देवेंद्र नेताम, मेंघ नाथ पटेल सरपंच, बेदबाई चौहान सचिव,सुख सागर मानिकपुरी उप सरपंच,भूपेंद्र पटेल, नेहरू लाल चंद्रवंशी व समस्त पंच ठूठापाली के कमलों से संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के दौरान चुम्मन पटेल ,पप्पू व रोशन पटेल, नायक कृषि केंद्र सागरपाली, मेढा पाली पंचायत, घनश्याम दीवान, विजय लाल दीवान, ठूठापाली मैडम उत्तरा पारेस्वर,भूपेंद्र पटेल,छोटू चौहान, देवेंद्र नेताम, सेतकुमार पंच, नेहरू चंद्रवंशी, विमल किशोर, संतोष साव व समस्त टी सी सी 11 के खिलाड़ी कप्तान सुरेंद्र चंद्रवंशी, उप कप्तान पीताम्बर चंद्रवंशी, अध्यक्ष बीरेंद्र दीवान, सचिव भोज दीवान, दुखनाशन पटेल, महेंद्र, विनोद, राजू,पंडित, शिवकिशोर, ठंडा राम, विधिनाथ, गोपनाथ, पारस,कौशल, भगत, कमल, अजय, कुशल, केदार, योगेश, प्रेम, टप्पू & टप्पू सिदार, उमा, हेमसागर, ठाकुर व ठूठापाली के समस्त खिलाड़ीयों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
समापन के मुख्य कमेंट्री राजेंद्र पटेल, अशोक चौहान, राजू देवांगन, स्कोरर ऋषभ, जीतू, बैंड बाजा ठूठापाली व जिसमे चेयर गर्ल्स के साथ वीरेंद्र बनिगिरहोला वाले विशेष सहयोग प्रदान किए। इस बीच ग्रामवासी सहित कई गांवो से सैकड़ो दर्शकगण उपस्थित रहे और मैच का आनंद लिए। टीसीसी के कप्तान सुरेंद्र चंद्रवंशी ने वहां उपस्थित सभी दर्शकों एवं बाहर से आए हुए सभी टीमों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा की ।