बसना : अवैध रूप से धान परिवहन करते दो लोगों को पुलिस ने दबोच... - CG Sandesh

बसना : अवैध रूप से धान परिवहन करते दो लोगों को पुलिस ने दबोचा

बसना पुलिस ने अवैध रूप से ट्रेक्टर में धान परिवहन करते आरोपियों को पकड़ा है. 15 जनवरी को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर भंवरपुर मोड़ के पास आईचर ट्रेक्टर क्रमांक CG-10 D-1064 में अवैध रूप से धान परिवहन करते आशीष सिदार पिता स्व० नेहरू लाल सिदार उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 11 भंवरपुर व ड्राईवर के बाजू में ट्रेक्टर की मुण्डी पर बैठे व्यक्ति निर्मल पटेल पिता स्व० अमृत लाल पटेल उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं. 11 भवरपुर को पकड़ा.

आरोपी ट्राली में भरी खुला धान करीबन 35 पैकेट व धान के ऊपर रखे 20 पैकेट, कुल जुमला 55 पैकेट, कुल 22 क्विंटल धान, शासकीय समर्थन मूल्य कीमती 2183 रूपये जुमला 48,026 रूपये परिवहन करते मिले.

आरोपियों को धान परिवहन व बिक्री करने के संबंध में शासकीय मण्डी का टोकन या कागजात पेश नहीं करने पर परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर कीमती करीबन 2 लाख रूपये एवं ट्रेक्टर में भरा हुआ धान कीमती 48,026 रूपये कुल जुमला 2,48,026 रूपये को गवाहों के समक्ष मौके पर धारा 102 जा०फौ० के तहत् जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है. जप्तशुदा संपत्ति खाद्य विभाग को सूपूर्द किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें