प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली रामजी की शोभायात्रा, जय-जय श्... - CG Sandesh

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली रामजी की शोभायात्रा, जय-जय श्री राम के गूंजे जयकारे

 रायपुर. अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शहर भगवान राम की भक्ति में लीन हो रहा है. कट्टर हिन्दुत्व समूह ने आज प्रभु राम की भव्य शोभायात्रा निकाली. इस यात्रा में हाथों में भगवा झंडा लिए 10 हजार से भी अधिक लोग शामिल हुए. डीजे की धुन पर राम भक्तों ने जमकर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया. इस दौरान चारों ओर जय-जय श्री राम के जयकारे गूंज सुनाई देती रही. शोभा यात्रा में श्रीराम भगवान की आकर्षक झांकी ने लोगों का मन मोह लिया तो वहीं ढोल और नंगाड़ों पर युवा जमकर झूमे. आकर्षक झांकी का 30 से अधिक जगहों पर फूलों से स्वागत किया गया.



यात्रा ने शहर का पूरा माहौल रामयम कर दिया. हर कोई श्रीराम की भक्ति में झूमता नजर आया. यात्रा सिद्धार्थ चौक स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से निकलकर मठपारा चौक से होते हुए पुलिस लाइन फिर कालीबाड़ी चौक से होते हुए बुढ़ेश्वर मंदिर पहुंची. समूह के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि संगठन का 8वां वर्ष पूर्ण हो रहा है. स्थापना दिवस और हिंदुत्व शक्ति और सनातन संस्कृति को जागृत करने के लिए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.

अखाड़ा प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र

यात्रा में जूनागढ़ ओडिशा के कलाकारों ने लोकगीतों पर प्रस्तुति दी. साथ ही पंजाबी ढोल ग्रुप व श्रीराम जी की आकर्षक झांकी के साथ अखाड़ा प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा. इस दौरान लोगों को छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य भगवा प्रदर्शन भी देखने को मिला. मंदिर में सुंदर काठ का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें