बसना : पैदल सामान लेने जा रहे छात्रावास के रसोईया को बाइक ने... - CG Sandesh

बसना : पैदल सामान लेने जा रहे छात्रावास के रसोईया को बाइक ने मारी ठोकर

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पथरला रोड बैतारी नाला के पास पैदल सामान लेने जा रहे प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास पथरला के रसोईया को बाइक चालक ने ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम बुन्देली (तेन्दुकोना) निवासी छबिलाल घृतलहरे पिता श्री जीतराम घृतलहरे उम्र 40 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वर्तमान में वह प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास पथरला में रसोईया के पद पर पदस्थ है. 21 दिसंबर को शाम करीबन 07 बजे वह रसोई का सामान लेने हॉस्टल से पैदल नजदीकी दुकान जा रहा था. नाला के पास पहुंचा था. 

तभी पीछे की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG06P0397 के चालक जबलपुर निवासी पुष्पराज पटेल ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर छबिलाल को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया. उसे डायल 112 वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना उपचार के लिये ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया. स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद छबिलाल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 337, 279 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें