CM Sai Today : आज बालोद जिले के दौरे पर होंगे सीएम विष्णुदेव... - CG Sandesh

CM Sai Today : आज बालोद जिले के दौरे पर होंगे सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ के cm विष्णुदेव साय आज को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम साय 174 करोड़ 93 लाख रुपए की अलग-अलग 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद बालोद जिले का उनका ये पहला दौरा है।

 इस दौरान वे तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।



दरअसल, मुख्यमंत्री साय गुण्डरदेही पहुंचने के बाद सबसे पहले जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे वहां लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करने के अलावा सरकार के योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे।

इस समारोह में छत्तीसगढ़ की फेमस मानस मण्डलियों द्वारा भजन की भी प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री साय 05 रामायण मण्डलियों को पुरस्कृत भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड का वितरण भी करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें