सीएम विष्णुदेव साय आज लेंगे कैबिनेट की बैठक, इन विषयों पर चर... - CG Sandesh

सीएम विष्णुदेव साय आज लेंगे कैबिनेट की बैठक, इन विषयों पर चर्चा की संभावना

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज  रखी गई है। यह बैठक शाम 5 बजे नवा रायपुर महानदी भवन में होगी। इसकी अध्यक्षता सीएम साय करेंगे। ये साय कैबिनेट की 5वीं बैठक है। इससे पहले 3 जनवरी को  कैबिनेट की मीटिंग हुई थी, जिसमें पीएससी गड़बड़ी की सीबीआई से जांच का फैसला लिया गया था।


10 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में सरकार ने रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना शुरू करने का निर्णय लिया था।  सरकार ने राज्य के महाधिवक्ता के पद पर प्रफुल्ल भारत की नियुक्ति करने का निर्णय लिया था।

वहीं 17 जनवरी को होने वाली राज्यि कैबिनेट के बैठक का एजेड़ा जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बैठक में वित्तीैय वर्ष 2024-25 के लिए विभागीय बजटों पर चर्चा होनी है। इसके लिए साथ ही सरकार मोदी की गारंटी वाली कुछ योजनाओं को शुरू करने की तारीख पर निर्णय ले सकती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें