मुख्यमंत्री साय ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर प्रदेशवासियों क... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री साय ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की आज जयंती के अवसर पर सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह आध्यात्मिक गुरू और दार्शनिक होने के साथ निडर योद्धा भी थे। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था, धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। गुरू गोविंद सिंह की जयंती देशभर में श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाती है। गुरूद्वारों में शबद, कीर्तन, आराधना के साथ लंगर का आयोजन किया जाता है। हम सभी को गुरू गोविंद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें