धरसींवा एवं खमतराई क्षेत्र में गांजा बेचने के फिराक में घूम रहें 2 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर । धरसींवा एवं खमतराई क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर बेचने के फिराक में घूम रहें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं पकड़े गए आरोपियों के पास से 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया हैं । पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना धरसंीवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना धरसंींवा क्षेत्रांतर्गत धनेली अंडर ब्रीज के नीचे चारपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एचजेड/4676 में गांजा परिवहन करते आरोपी दीनदयाल साहू उर्फ दीनू पिता श्रीनारायण प्रसाद साहू उम्र 24 साल निवासी ग्राम करूहानार थाना लोरमी जिला मुंगेली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो 356 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसंीवा में अपराध क्रमांक 25/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार एण्टी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत बंजारी नगर रावाभांठा स्थित शनि मंदिर के पास गांजा के साथ आरोपी मेहताब उर्फ नीलू खान पिता स्व. लाल बाबू खान उम्र 20 साल निवासी बंजारी नगर रावांभाठा थाना खमतराई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती लगभग 17,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।