शिक्षा विभाग ने तीन अधिकारियों का निलंबन किया बहाल, दो प्राच... - CG Sandesh

शिक्षा विभाग ने तीन अधिकारियों का निलंबन किया बहाल, दो प्राचार्यों का तबादला आदेश जारी

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने तीन अधिकारियों का निलंबन बहाल करते हुए उन्हें लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ किया है। वहीं दो प्राचार्यों का तबादला आदेश भी जारी किया है। इसके अलावा दो प्राचार्यों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।



जीएस मरकाम उप संचालक, के कुमार संयुक्त संचालक और एसके प्रसाद उप संचालक का निलंबन बहाल करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर में पदस्थ किया है। इसके अलावा डी बोसत प्राचार्य स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मोवा को शाउमावि सेजबहार में पदस्थ किया गया है। ज्योतसना केसकर को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर को हाईस्कूल तखतपुर में पदस्थ किया गया है।

प्राचार्य राजेश कुमार सिंह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव और प्राचार्य राजेश वाजपेयी प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के कार्यालयीन कार्यों के लिए संबद्ध किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें