रोजगार समाचार : 349 पदों पर होगी भर्ती, 19 जनवरी को जॉब फेयर... - CG Sandesh

रोजगार समाचार : 349 पदों पर होगी भर्ती, 19 जनवरी को जॉब फेयर, नवा रायपुर में

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जनवरी को कमर्शियल काम्प्लेक्स राखी, सेक्टर 25, अटल नगर, नवा रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।

इस जॉब फेयर के माध्यम से अलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, मार्केटिंग ऑफिसर, असिस्टेंट सुपरवाईजर, कारपेन्टर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के 349 पदों पर न्यूनतम 8वीं से स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं कम्प्यूटर उत्तीर्ण योग्य उम्मीदवारों की भर्ती 10 हजार से 20 हजार रूपयें प्रतिमाह तक की दर पर की जाएगी।

इस जॉब फेयर में भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक अपने साथ शैक्षणिक, तकनीकी एवं अनुभव के प्रमाण-पत्रों के साथ जॉब फेयर हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें