बसना : आंगन में रखा था अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस ने 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 16 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस वार्ड नं 04 चौलिक पारा बसना में दयाराम टण्डन के घर पहुंची. दयाराम अपने घर के आंगन में अवैध रूप से बिक्री के लिए देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब छिपा कर रखा था.
आरोपी दयाराम टण्डन पिता श्यामलाल टण्डन उम्र 47 साल के कब्जे से एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी 15 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को जप्त कर गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें