बसना : आबकारी एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस ने आबकारी एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2023 को ग्राम बम्हनी रोड किनारे कत्था रंग के मारूति सुजुकी 800 कार क्रमांक CG 10 FA 6058 का चालक बहादूर सारथी अपनी कार में 05 नग सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों के अंदर पालिथिन में भरा हुआ देशी महुआ हाथ भट्ठी शराब प्रत्येक बोरियों में 30-30 लीटर कुल जुमला 150 लीटर कीमती 30,000 रूपये को छोड़कर फरार हो गया था.
पुलिस ने मौके पर पंहुचकर गवाहो के समक्ष उक्त शराब एवं वाहन को जप्त कर फरार आरोपी चालक बहादुर सारथी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया था.
आरोपी बहादुर सारथी फरार था, जिसे 16 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. मामला अजमानतीय होने से आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया.
अन्य सम्बंधित खबरें