छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी के बीच के क्षेत्र पर है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से निचले स्तर पर पूर्वी विदर्भ तक फैली हुई है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें