अवैध रूप से संचालित कान्हा हॉस्पिटल एवं मयंक मेडिकल स्टोर्स ... - CG Sandesh

अवैध रूप से संचालित कान्हा हॉस्पिटल एवं मयंक मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन ने जड़ा ताला !

 तिल्दा -नेवरा : बच्चों के हास्पीटल में नर्सिंग होम एक्ट के तहत लायसेंस नहीं होने पर प्रशासन ने हांस्पीटल में ताला जड़ दिया है, वहीं कथित हास्पीटल से संबंधित मयंक मेडिकल में एक्सपायरी मेडिसिन का ब्यापक मात्रा में जखीरा बरामद होने पर वहां भी ताला जड़ा गया है । गौरतलब हो कि बीते दो‌ दिन‌ पूर्व तिल्दा -नेवरा नगर में संचालित कान्हा बच्चों के‌ हॉस्पिटल परिसर में संचालित संबंधित मयंक मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी दवाईयो का वृहद मात्रा में बरामदी का मामला सामने आया था । जानकारी के अनुसार कान्हा बच्चों के हॉस्पिटल के डाक्टर ने डेढ़ वर्षीय शिशु की इलाज हेतु कुछ‌ मेडिसिन लिखा था ,डाक्टर के द्वारा लिखी गई पर्ची के अनुसार संबंधित मयंक मेडिकल स्टोर्स से दवा ली गई ।


जब परिजनो‌ ने मासुम शिशु को दवा पिलाई तो शिशु का तबियत बिगड़ने लगा ।आनन फानन में तिल्दा -नेवरा के शासकीय हॉस्पिटल के डाक्टर से चेक कराया गया ,तब कहीं जाकर एक्सपायरी दवा की पोल खुली । शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर ने मौके पर जाकर मेडिकल स्टोर्स का निरिक्षण किया जहां स्टांक में से आधे‌ से अधिक एक्सपायरी दवाएं बरामद किया गया ।वहीं इसकी जानकारी ड्रग विभाग रायपुर को दिया गया । ड्रंक विभाग के अधिकारियों ने भारी मात्रा में कथित मेडिकल स्टोर्स से एक्सपायरी मेडिसिन जब्ती का कार्यवाही किया और मेडिकल संचालक को स्टोर्स बंद रखने की हिदायत दी गई थी उसके बावजूद हास्पीटल की भीतर दीवार से सटे खिड़की से आदान‌ प्रदान चलता रहा ।

इस मामले का नगरपालिका तिल्दा -नेवरा के उपाध्यक्ष विकास सुखवानी सहित अन्य भाजपाईयो ने कड़ा विरोध किया ।वहीं देखा गया कि पूर्व में संबंधित कान्हा हॉस्पिटल जो अवैध रूप ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌से संचालित था उसे अनेकों बार नशीहत दी गई थी कि नर्सिंग होम एक्ट के तहत दस्तावेज पूर्ण कर लेवे लेकिन वे हमेशा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओम को आश्वस्त करता रहा ।इस मामले पर संबंधित विभाग से पूर्व में आदेश भी जारी किया गया था कि दस्तावेज पूर्ण होते तक हॉस्पिटल बंद रखें ,लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधन विभागीय आदेश को नजर अंदाज करता रहा इस मामले की खबर को अखबार व चैनलों मे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था ।

जिसके चलते क्षेत्रवासी के अलावा भाजपाई ने‌ भी नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी के नेतृत्व में सड़क पर उतर आये ,वहीं तहसील प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से एक्शन मोड पर आते हुए कान्हा हॉस्पिटल एवं मयंक मेडिकल स्टोर्स पर तालाबंदी की कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही से क्षेत्रवासियों में अपेक्षा का एक किरण का उदय हुआ है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले हास्पीटलो एवं मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भविष्य में भी किया जायेगा ,चुंकि माना जा रहा है कि अभी एक छोटी मछली का शिकार हुआ है मगरमच्छो का पर कतरना अभी बाकि है ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें