छत्‍तीसगढ़ में लौटी ठंड... इन इलाकों में हो सकती है बारिश - CG Sandesh

छत्‍तीसगढ़ में लौटी ठंड... इन इलाकों में हो सकती है बारिश

उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते छत्‍तीसगढ़ में ठंड वापस लौट आई है। हालांकि उत्तर छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में ठंड बनी हुई थी और वहां शतीलहर के आसार थे, लेकिन मध्य छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ से ठंड गायब सी होने लगी थी। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण सुबह-शाम के साथ ही दोपहर को भी ठंड बढ़ी है। साथ ही शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक गिर गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम के मिजाज ने करवट बदली और ठंडी हवाएं चलने लगी। काफी दिनों बाद लोगों को सुबह व रात के साथ ही दोपहर व शाम के वक्त भी ठंड का अहसास हुआ।

छत्‍तीसगढ़ में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। एक द्रोणिका के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से बादल छाए हुए है। शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री तक कम रहा।

प्रदेश भर में कोरिया सबसे ठंडा
शुक्रवार को प्रदेश भर में कोरिया सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। दो दिनों बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें