नक्सल मुद्दे पर हम सिर्फ पुलिसिंग ही नहीं बल्कि नई रणनीति बन... - CG Sandesh

नक्सल मुद्दे पर हम सिर्फ पुलिसिंग ही नहीं बल्कि नई रणनीति बनाएंगेः विजय शर्मा

 रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, नक्सलवाद के मुद्दे पर हम सिर्फ पुलिसिंग ही नहीं बल्कि हर पक्ष में नये तरीके से रणनीति बनाएंगे। जो नौजवान भटक गए हैं उन्हें फिर से मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास करेंगे। अंदर जो कैंप है उसके सहारे ही स्कूल चल रहे हैं। जंगल के अंदर राशन दुकान चल रही है

मूलभूत जरूरतें कैंप के होने की वजह से ही पूरी हो पा रही है। शर्मा ने कहा, जहां कैंप नहीं है वहां स्थिति ऐसी नहीं है। अंदर का व्यक्ति बाहर ना आ सके, रोज़गार ना पा सके, सड़कें ना बने, कोई बीमार हो तो अस्पताल तक ना आ सके, बच्चे पढ़े ना ये सब ठीक होनी चाहिए।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 जनवरी को रायपुर में वामपंथ उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) की समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा समेत राज्य पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के आला अधिकारी मौजूद होंगे।

लंबे समय बाद हो रही इस बैठक को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार कांप्रोमाइज्ड रही। सरकार ने इस पर काम नहीं किया। समाज में इस विषय को लेकर बहुत दर्द है. नये सिरे से इस पर समीक्षा की जाएगी। नई शुरुआत करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री समीक्षा करने आ रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें