दिनदहाड़े विधवा महिला पर एसिड अटैक, बाइक सवार दो युवकों ने दि... - CG Sandesh

दिनदहाड़े विधवा महिला पर एसिड अटैक, बाइक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम

 CRIME NEWS : राजस्थान के ब्यावर शहर के स्टेशन रोड पर मिशन ग्राउंड के सामने एक महिला पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एसिड फेंक दिया। इससे महिला का हाथ झुलस गया। पीड़िता को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती करा उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर नजर रखे हुए है।

शहर थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई ने बताया कि किशनगंज निवासी विधवा महिला खाना बनाने का काम करती है। वह खाना बनाकर वापस घर जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया। इससे महिला का हाथ झुलस गया। जानकारी मिलने पर पीड़िता का पुत्र मौके पर पहुंत कर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया।

 


सीसीटीवी फुटेज खंगाले

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीडिता के बयान दर्ज किए। आरोपियों की तलाश के लिए स्टेशन रोड के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। फुटेज व पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है। टीमों ने संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।

जिस महिला पर एसिड फेंका गया उसने दिन में ही दो जनों के खिलाफ धोखाधड़ी व दुराचार के आरोप में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद शाम को उसी पर एसिड अटैक हो गया। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु से पहले पारसमल व देवेन्द्र से उनकी मित्रता थी।
 

उन्होंने उसके पति का 12 लाख का बीमा करवाया था। वे आपस में शराब पीते थे। नशे में पति को होश नहीं रहने पर पारसमल दुराचार करने लग गया। चाकू दिखाकर किसी को शिकायत करने पर पति व बच्चों को मारने की धमकी देते थे। पारसमल व देवेन्द्र 11 मार्च 2023 को शराब के नशे में उसके पति को घर छोड़कर गए। जिसके कुछ देर बाद ही पति को उल्टियां होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद एलआईसी की 12 लाख की राशि आरोपियों ने हड़प ली।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें