रायपुर कांग्रेस भवन में आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे कांग्रेस ... - CG Sandesh

रायपुर कांग्रेस भवन में आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे कांग्रेस नेता

रायपुर। अयोध्या में जहां एक तरफ भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा में अब कुछ ही घंटे शेष हैं तो ऐसे में देशभर के राम भक्तों में उत्साह अपने चरम पर हैं। जो भक्त अयोध्या नहीं जा पाएं वह अपने क्षेत्र के मंदिरों में भजन-कीर्तन में लीन हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहाँ भी प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर व्यापक तौर पर तैयारी की गई हैं। मानस गायन और भजन कीर्तन के साथ प्रदेश भर के मंदिर में विशेष अनुष्ठान किये जायेंगे। खुद सीएम विष्णुदेव साय 22 जनवरी को माता शबरी के धाम शिवरीनारायण में होंगे और यहाँ अलग-अलग धार्मिक, सामजिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करेंगे।



वही बात अगर कांग्रेस नेताओं की करें तो पुराने कांग्रेस भवन में आज कांग्रेस की तरफ से भी आज से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। राजधानी रायपुर में जहाँ सुन्दरकाण्ड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा तो कल यानी प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस नेता सामूहिक सुंदरकांड का पाठ करेंगे। दीपक बैज ने इसकी जानकारी सभी जिलों में प्रेषित आकर दी हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें