इन राज्यों में कड़ाके की ठण्ड से जन जीवन प्रभावित - CG Sandesh

इन राज्यों में कड़ाके की ठण्ड से जन जीवन प्रभावित

रायपुर/दिल्ली। छग की राजधानी रायपुर में आज सुबह बारिश हुई. वही कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर जारी है. दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार के अधिकतर इलाकों में कोहरे और शीतलहर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ी है तो वहीं ट्रेनों की गति भी धीमी हुई है. इसके अलावा फ्लाइट्स पर भी कोहरे की धुंध का असर पड़ा है.

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कई उड़ानों को स्थिगित किया गया तो कुछ फ्लाइट्स कैंसिल भी की गई हैं. वहीं, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.



IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज, 21 जनवरी को ठंड और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि कई राज्यों में अगले 3 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें